नोएडा। सेक्टर-58 में आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने युवक को पीट दिया। मामले में युवक के पिता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। खोड़ा कॉलोनी निवासी रजनेश ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे राजा बाबू का 28 मार्च को पड़ोसी रज्जू से झगड़ा हो गया था। इसके बाद सेक्टर-58 में सज्जू ने राजा बाबू के साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो