डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुुधीर कुमार
- फोटो : अमर उजाला
दादरी कोतवाली दादरी क्षेत्र के कैमराला गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि कैमराला गांव में जतन सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका 30 वर्षीय पुत्र हरकेश ग्रेटर नोएडा के निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार की रात्रि में वह ड्यूटी कर वापस गांव में आया था। तभी गांव के ही सिटटू, विक्रांत, सोनू, कालू , अनुज ने रोक लिया। और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच करने लगे। जब गाली देने से विरोध किया तो लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसके बाद भी पीटते रहे। शोर की आवाज होने पर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देख हमलावर मौके से दो कारों में सवार होकर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में मृतक के पिता ने पांच नामजद व अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।