फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंधा टकराने के विवाद में युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के सरोजनी नगर में कंधा टकराने के विवाद में युवक पर नुकीले हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में 25 वर्षीय रितिक बुरी तरह घायल हो गया। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीडि़त दो अक्तूबर की रात खाना खाकर बाहर घूमने गया था। लक्ष्मीबाई नगर स्थित नवयुग पब्लिक स्कूल की तरफ से वापस लौटते समय मिनी मार्केट के पास एक परिचित युवक नौशाद से उसका कंधा टकरा गया। दोनों में बहस हो गई। इस बीच आरोपी के 6-7 साथी भी पहुंच गए। विवाद बढऩे पर नौशाद ने रितिक को थप्पड़ मार दिया। रितिक उसे धक्का देकर अपने घर की तरफ बढऩे लगा। आरोपियों ने उसका पीछा किया और नौशाद ने उसके मुंह पर किसी नुकीली चीज से हमला करके उसे घायल कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें