फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बर्तन बेच रहे युवक से मारपीट, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। रेलवे रोड स्थित अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज के समीप ठेली पर बर्तन बेच रहे युवक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित के पिता ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दादरी के नई आबादी मोहल्ला में फैजान मदरसे के समीप जमील परिवार के साथ रहते हैं । उनका बेटा आस मोहम्मद 24 सितंबर की शाम को रेलवे रोड स्थित अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज के नजदीक ठेली पर बर्तन बेच रहा था। इस दौरान कटहेरा रोड निवासी सलमान अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और उससे गाली-गलौज करने लगा । विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजनों ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें