फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली से घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो - 29 मृतक नितिन की फाइल फोटो। - फोटो : एलिया सीएचसी पर घायल का इलाज करता स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
कालपी। दिल्ली से दीपावली मनाने घर आ रहा युवक सड़क हादसे में घायल होकर सड़क पर पड़ा था। पुलिस की सहायता से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से झांसी रेफर कर दिया था। मंगलवार की रात उसे मृत घोषित कर दिया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। तो पता चला कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नितिन (25) दिल्ली में रहकर कंपनी में काम करता था। दीपावली के चलते वह अपने घर आ रहा था। कालपी कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार की रात वह सड़क हादसे में वह घायल हो गया था। इस पर उसे झांसी अस्पताल पहुंचाया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसके भाई सत्य सिंह ने बताया कि नितिन जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की, तो पता चला कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। त्योहार पर युवक की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम झांसी में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें