यमुना सिटी/जेवर। जेवर में ममेरी बहन की सगाई से घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को जेवर कोतवाली पुलिस ने परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज किया। उसके साथी बाइक सवार और अन्य बाइक सवार का उपचार चल रहा है। बुलंदशहर के सेहतपुर बेरी गांव में अनिल कुमार (30) अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी मीरा समेत दो बच्चे सुमित और संजना हैं। चाचा वीर सिंह ने बताया कि अनिल मौसेरे भाई जतन के साथ 31 अक्तूबर को जेवर के दौरान गांव में ममेरी बहन की सगाई में गए थे। शुक्रवार को लौटते वक्त थोरा गांव के पास अलीगढ़ निवासी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में जतन और अन्य बाइक सवार को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अन्य बाइक सवार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।