फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समझौते में नहीं बनी बात, दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर में मारपीट को शांत कराने के प्रयास में गांव का युवक मारपीट का शिकार हो गया। पहले ग्रामीणों ने दोनों पक्ष में समझौता कराने का प्रयास कराया। समझौता नहीं होने पर एक महीने बाद युवक ने पुलिस से शिकायत की। कुरैब गांव निवासी पिंकू ने बताया कि 10 अक्तूबर को वह अपने साथी नीरज और लवकुश के साथ जा रहे थे। तभी गांव निवासी श्योराज अपने बेटे ओमपाल और पत्नी मधू के साथ ग्रामीण विष्णु को लाठी-डंडो से पीट रहा था। पिंकू और नीरज बीच-बचाव में घायल हो गए। मामला गांव तक पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौते का दौर चला। अंत में समझौता नहीं होने पर पिंकू ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें