फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी को पुलिस ने बुधवार की दोपहर दलपतपुर गांव के शेखपुर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। उसने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बताया कि 25 अक्तूबर की रात्रि करीब 10 बजे घर से शौच के लिए बाहर गई थी। युवक ने जबरदस्ती मुंह दबाकर बगल के मड़हे में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती ने परिजनों के साथ मंगलवार की शाम थाने पहुंचकर तहरीर दी।पुलिस युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार की दोपहर आरोपी को दलपतपुर गांव के शेखपुर मोड़ पकड़ लिया। उसे थाने लाकर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्रिवेदी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें