फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर में किराये के मकान के अंदर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 13 Jan 2026 01:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस जांच में मृतक की पहचान सत्यवीर निवासी गांव सरकोरिया थाना इगलास जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। जो वर्तमान में कस्बा व थाना सूरजपुर क्षेत्र में किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन
किराये के मकान के अंदर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मंगलवार को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि बालाजी डेयरी के पास स्थित एक किराये के मकान के अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा खुलवाकर अंदर जाकर जांच की गई।

विज्ञापन


पुलिस जांच में मृतक की पहचान सत्यवीर निवासी गांव सरकोरिया थाना इगलास जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। जो वर्तमान में कस्बा व थाना सूरजपुर क्षेत्र में किराये पर रह रहा था। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मकान अंदर से बंद था। जिससे प्रथम दृष्टया किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की संभावना कम प्रतीत हो रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मौत किन परिस्थितियों में हुई। परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस द्वारा मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल इसे संदिग्ध मौत मानते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इलाके में फैली सनसनी
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में कुछ देर के लिए सनसनी फैल गई। थाना सूरजपुर पुलिस का कहना है कि सभी आवश्यक विधिक कार्यवाहियां की जा रही हैं। यदि किसी प्रकार का संदेहजनक तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें