फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। बीवी-बच्चों को ससुराल लेने आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के शरीर पर गोली का निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सीएचसी नूंह में रखवा दिया है। लड़के पक्ष के लोगों का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने पैसों के लेनदेन में दामाद की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

नूंह पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पिता जाकिर सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आसुदा पुत्र जाकिर उम्र 28 साल निवासी सिलखो तावडू मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने ससुराल टांई गांव में पत्नी को लेने के लिए गया हुआ था। चार दिन पहले ही उसकी पत्नी अपने मायके में बच्चों के साथ आई थी। लड़के पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने लेनदेन के कारण साजिश रच कर आसुदा की हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को भेजने से इनकार कर दिया था। इससे आसुदा ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मायके पक्ष के लोग बोले, आरोप बेबुनियाद
मायके पक्ष के ताहिर हुसैन ने कहा कि गोली मारने के आरोप लगाए जा रहे हैं इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मंगलवार को ही आसुदा बच्चों को लेने के लिए आया था और उनका पूरा परिवार बच्चों को भेजने के लिए तैयार था, लेकिन उसने अचानक से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आसुदा ने अपने गांव में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच हो उनका पूरा परिवार इस मामले में बेकसूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें