फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाहन की टक्कर से युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के ध्यानार्थ
विज्ञापन


बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में धूम मानिकपुर खेड़ा में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर खेड़ा गांव में गेट के सामने अज्ञात वाहन ने 22 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के गयासपुर गांव निवासी युवराज बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर गांव में किराए के मकान में रहते हैं। उनका भाई पंकज उर्फ पवन रात्रि के समय नाराज होकर बाहर चला गया था। इसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें