फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिकअप पलटने से युवक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव पारोली के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। दिल्ली-मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे पर गांव पारोली के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक युवक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में नूंह जिले के पुन्हाना थाना क्षेत्र के गांव बादली निवासी मेसिफ पुत्र फैज मोहम्मद ने बताया कि वह ड्राइवर की नौकरी करता है। 6 मार्च को वह अपने भाई रोहित और हसन निवासी थाना छायसा जिला फरीदाबाद के साथ एस्कॉर्ट कंपनी सिकरी (फरीदाबाद) से नए ट्रैक्टर लेकर अलवर (राजस्थान) एजेंसी में छोड़ने गया था। 7 मार्च को ट्रैक्टर छोड़ने के बाद तीनों वापस लौट रहे थे। रास्ते में किरंज टोल टैक्स से पहले उन्होंने पिकअप वाहन से फरीदाबाद तक लिफ्ट ले ली। वाहन में लोहे की चादरें भरी हुई थीं। मेसिफ आगे चालक के पास बैठ गया, जबकि रोहित और हसन पीछे बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। मना करने के बावजूद उसने रफ्तार कम नहीं की। करीब शाम चार बजे गांव पारोली के पास तेज रफ्तार के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में हसन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल फरीदाबाद की मोर्चरी में रखवाया। थाना गदपुरी पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें