फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
लेखराज की मौत के गमगीन बैठी महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जरीफनगर। बहनोई के घर भात की रस्म पूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार सामने से आ रही दूसरी बाइक से रविवार रात नौ बजे टकरा गए। हादसे में बाइक सवार सत्यवीर (30) पुत्र मोहर सिंह व चचेरा भाई वेदप्रकाश (30) नरेशपाल निवासी गांव बगढैर, संभल घायल हो गए। वेदपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सत्यवीर जिंदगी मौत से अस्पताल में जूझ रहा है।
विज्ञापन


मृतक के चाचा विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों भतीजे जरीफनगर भात पहनाने बाइक से गए थे। भात की रस्म पूरी करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। उनकी बाइक रात करीब नौ बजे जरीफनगर से निकली ही थी कि सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों भतीजे व दूसरी बाइक पर सवार युवक महेश घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी दहगवां में भर्ती कराया। जहां वेदप्रकाश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही बहनोई राकेश पुत्र रामचंद्र मौके पर पहुंच गए। उधर, भांजे की शादी की खुशियां काफूर होकर गम में तब्दील हो गई। कुछ ही देर में रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि दो घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक के शव को जिला मुख्यालय भेजकर मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत
बदायूं। फसल की रखवाली के दौरान किसान लेखराज (45) खेत में घुस आए आए गोवंशों को सड़क पार हांक रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हादसे रात करीब नौ बजे के आसपास का है। वह उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव फकीराबाद के रहने वाले थे। सूचना पर परिजन व मुजरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को जिला मुख्यालय भिजवाया गया है।

भाई नेमपाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह शाम के समय खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। खेत में गायों का झुंंड घुस आया था, जिसे हांकते हुए वह मुजरिया मार्ग पर वितरोई रेलवे फाटक के पास सड़क पार भेज रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन उनको रौंदता हुआ निकल गया। उनकी मौत हो गई।

राहगीरों ने घटना की सूचना मुजरिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार व गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को जिला मुख्यालय भेजकर पुलिस जांच व वाहन की तलाश में लगी है। इंस्पेक्टर ज्योति सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वाहन की तलाश कर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें