इटावा। बसरेहर के खुड़ीसर गांव में एक मकान में सोमवार दोपहर लिंटर डाल रहा मजदूर प्लाई बोर्ड हटाते समय फिसलकर नीचे गिर पड़ा। साथ काम कर रहे मजदूरों ने उसे आयुर्विज्ञान विवि ले गए। मंगलवार देर शाम उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने शटरिंग मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मजदूर जयपाल (50) निवासी बुलाकीपुर मकान में प्लाई हटवा रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह पहली मंजिल से नीचे गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में सीएचसी भिजवाया गया, जहां से आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। देर शाम यहां उपचार के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। एसओ सौरभ सिंह ने बताया कि कुंती की ओर से दी गई तहरीर की जांच की जा रही है। पत्नी भी मजदूरी करती है। उसके चार पुत्र और चार पुत्रियां हैं।