धोरपा गांव, दुद्धी में पुलिया निर्माण कार्य के दौरान 19 वर्षीय मजदूर उपेंद्र की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव में बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिया के निर्माण के दौरान हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कनहर सिंचाईं परियोजना से निकली नहर एक्वाडक्ट से होते हुए कुड़वा जाती है। इसी नहर पर धोरपा गांव में पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। बैरखड़ निवासी उपेंद्र (19) ने रिंग बनाने के लिए सरिया ऊपर उठाया। इसी बीच हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से सरिया में करंट उतर गया, उसकी चपेट में आने से उपेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। तत्काल उसे सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।