फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट पर काम कर रही महिला पर फावड़े से किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा के उपरालसी गांव में प्लॉट पर काम कर रही महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि गांव में सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। 4 फरवरी सुबह के समय उनकी माता संतोष देवी प्लॉट पर काम कर रही थी। तभी गांव के ही बबली व ललित प्लॉट पर पहुंचे और काम करने से रोका। संतोष देवी ने विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से फावड़े के बट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल महिला के पुत्र ने गांव के ही बबली व ललित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें