फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छठ पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
 रायपुर स्थित सरयू घाट पर पूजा करती महिलाएं।
विज्ञापन
अकबरपुर। छठ महापर्व की धूम सोमवार को शाम ढलते ही अकबरपुर शहर की सड़कों पर देखने को मिली। श्रद्धालुओं का सैलाब तमसा नदी के घाटों की ओर उमड़ पड़ा, तो शहर की सड़कें पूरी तरह भर गईं। अयोध्या मार्ग, शहजादपुर, पटेलनगर तिराहा और ओवरब्रिज क्षेत्र में देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे से ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के समूह हाथों में टोकरी, पूजन सामग्री और फल-सुपारी लेकर घाटों की ओर बढ़ने लगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर यातायात पूरी तरह थम गया। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर बाहरी इलाकों तक वाहनों की रफ्तार थम गई। ओवरब्रिज से बस स्टेशन और अयोध्या मार्ग तक वाहन रेंगते रहे। दोपहिया और चारपहिया चालकों को जगह-जगह रुकना पड़ा, जबकि पैदल यात्रियों को सड़क पार करना भी मुश्किल हो गया। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा, लेकिन वाहनों की अत्यधिक संख्या के आगे व्यवस्था कुछ समय के लिए चरमरा गई। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन बनाकर हालात संभालने का प्रयास किया, फिर भी देर शाम साढ़े सात बजे तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें