फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेल में भक्ति की बयार... तीन मुस्लिम बंदियों ने भी रखा नवरात्र का व्रत

Wed, 24 Sep 2025 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवरात्र पर जिला कारागार का माहौल भक्ति से सराबोर हो गया है। हिंदुओं के साथ तीन मुस्लिम भी बंदी पूरे नवरात्र तक व्रत रख रहे हैं। जिला कारागार प्रशासन का कहना है कि तीनों ने सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए व्रत रखने का फैसला किया है। व्रतधारियों के लिए जेल में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जेल में एक हजार से अधिक बंदी और कैदी हैं। इनमें से 232 ऐसे बंदी हैं, जो नवरात्र में व्रत रख रहे हैं। इनमें 213 पुरुष व 19 महिलाएं हैं। जिला कारागार पूजन सामग्री के साथ उन्हें खाने-पीने का इंतजाम करा रहा है। खास बात यह है कि इनमें तीन मुस्लिम बंदी भी व्रत रखकर सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि बंदियों के लिए दोनों समय फलाहार के लिए केला, दूध, आलू और चीनी परोसा जा रहा है। जेल अधीक्षक का कहना है कि व्रत रखने वाली महिला और पुरुषों के लिए पूजा सामग्री से लेकर खान पान में किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी जा रही है।
दो पर हत्या तो एक पर दुष्कर्म का आरोप
जिला कारागार में नवरात्र का व्रत रखने वाले तीन मुस्लिम बंदियों में दो पर हत्या का आरोप है। जेल अधीक्षक ने बताया कि गोला निवासी शीबू पर हत्या का मामला दर्ज है। वह 2016 में जेल आया था, इसके बाद दो अप्रैल 2025 को फिर से जेल में बंद है। बंदी रौनक अली निवासी कोतवाली सदर भी हत्या के मामले में बंद हैं। दोनों ने नवरात्र पर व्रत रखने का मन बनाया और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हुए कलश स्थापना तक की। वहीं, थाना खीरी निवासी तौफीक 24 अप्रैल, 2025 को जिला कारागार में दाखिल हुआ था। उस पर कई अन्य धाराएं लिखी हैं। मुस्लिम बंदियों के व्रत रखने की चर्चा पूरे जेल में है। कुछ मुस्लिम बंदी इसे अपनी आस्था से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें