फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 500 बोरी खाद लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर करगरा रोड पर पलटी अनियंत्रित ट्रक। संवाद
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के करगरा-मीतापुर मार्ग पर बुधवार की सुबह 500 बोरी खाद लादकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर धान लगे खेत में पलट गया। घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 500 बोरी डीएपी लोडकर करके एक ट्रक साधन सहकारी समिति महुआंव खुर्द आ रहा था। इसमें 250 बोरी खाद महुआव खुर्द स्थित समिति पर उतारने के बाद 250 बोरी खाद करगरा साधन सहकारी समिति पर उतारता। बुधवार की सुबह छह बजे महुआव खुर्द समिति जाते समय ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। खेत में जलभराव की वजह से 100 बोरी खाद नुकसान हो गई।
घटना में ट्रक चालक को हल्की चोट आई है। साधन सहकारी समिति मारकुण्डी के अध्यक्ष सत्यदेव पाण्डेय ने बताया कि सभी खाद की बोरियां सुरक्षित गोदाम में रखवा दी गई है। संवादի
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें