फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: गौड़ मॉल के पेड़ में लगी आग, मची अफरा-तफरी; सजावटी लाइट की झालर में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

Fri, 06 Nov 2026 03:30 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा

सार

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मॉल के मुख्य गेट के बाहर एक पेड़ पर लगी सजावटी लाइट की झालर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे लाइट में आग लग गई और उसकी चपेट में पेड़ की कुछ टहनियां भी आ गईं।
विज्ञापन
गौड़ मॉल के पेड़ में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौड़ सिटी मॉल के परिसर में शुक्रवार सुबह एक पेड़ में आग लग गई। पेड़ पर सजावट के लिए लगाई गई लाइट की झालर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना के बाद मॉल परिसर में मौजूद कर्मचारियों और प्रबंधन में हलचल मच गई। हालांकि, मॉल में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मॉल के मुख्य गेट के बाहर एक पेड़ पर लगी सजावटी लाइट की झालर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे लाइट में आग लग गई और उसकी चपेट में पेड़ की कुछ टहनियां भी आ गईं। आग लगने की जानकारी मिलते ही मॉल प्रबंधन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मॉल में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझा दी। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि मॉल परिसर में एक पेड़ पर लगी सजावटी लाइट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। मॉल में स्थापित फायर सेफ्टी सिस्टम की सहायता से आग बुझा दी गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें