शांभवी क्रिएटिव फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. शांभवी शुक्ला मिश्रा ने बताया कि जिस प्रकार महाकुंभ में देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृृति की छठा लोगों ने देखी। उसी प्रकार ग्रेटर नोएडा में त्रिवेणी नृत्य का संगम दिखाई देगा। इसमें प्रतिष्ठित कलाकार प्रस्तुति देंगे।
सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) में शुक्रवार से तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी शुरू होगी। प्रदर्शनी में उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों का तालमेल दिखाई देगा। कथक, कुचिपुड़ी और ओडिसी नृत्यों की त्रिवेणी एक मार्च की शाम पांच बजे दर्शकों को मोहित करेगी। पुष्प प्रदर्शनी में 1.5 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
शांभवी क्रिएटिव फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. शांभवी शुक्ला मिश्रा ने बताया कि जिस प्रकार महाकुंभ में देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृृति की छठा लोगों ने देखी। उसी प्रकार ग्रेटर नोएडा में त्रिवेणी नृत्य का संगम दिखाई देगा। इसमें प्रतिष्ठित कलाकार प्रस्तुति देंगे।
पहली बार पूरे पार्क में लगेगी प्रदर्शनी
प्रदर्शनी पहली बार पूरे पार्क में लगाई जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पार्क में एक ओर आकृति होंगी। वहीं, दूसरी ओर लेजर शो के साथ ही कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में 300 से अधिक प्रजातियों के फूल लगाए जाएंगे। इस बार की थीम गेंदा रखी गई है। इससे लोगों को गेंदा की कई प्रजातियों को जानने का मौका मिलेगा। प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
बनेंगे सेल्फी केंद्र
प्रदर्शनी में लोगों के लिए सेल्फी केंद्र बनाए जाएंगे। इसके साथ ही कई तरह की आकृतियों को देखने का मौका भी मिलेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस बार कई नई गतिविधियां देखने को मिलेंगी। साथ ही कई नामी हस्तियां भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी।