नोएडा (संवाद)। मंदिरों और सोसाइटियों में रविवार को गणेशोत्सव मनाया गया। सेक्टर-78 की गोल्फ व्यू सोसाइटी में सुबह विशेष हवन और गणेश पूजन किया गया। परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से और लाइटिंग से सजाया गया था। बच्चों ने गीत गाए और नृत्य प्रस्तुत किए। सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट में भी सारे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला। बच्चों ने भगवान गणेश की कथाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुति की। सेक्टर-62 स्थित आईएमएसडी कैंपस में गणपति आराधना की की गई। सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में बच्चों ने गणेश झांकी निकाली। सेक्टर-105, 22, 34, 37, 39, 58 समेत अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए।