ग्रेटर नोएडा। जीएनएआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पीजीडीएम के छात्रों के लिए फ्रेंशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह के संगीत पर देर रात तक छात्रों ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संस्थान के अध्यक्ष डा राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह और निदेशक डा भूपेंद्र कुमार सोम ने अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में छात्रों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक नृत्य, एकल गायन, बैंड परफॉर्मेंस और रैंप वॉक किया। ब्यूरो