फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पटाखे जलाते किशोर व तीन युवक झुलसे

Wed, 22 Oct 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दिवाली की रात पटाखे जलाते समय किशोर व तीन युवक झुलस गए। झुलसे लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

रादौर के गांव माधोबांस में 14 वर्षीय साहिल सोमवार रात घर की छत पर पटाखे जला रहा था। इस दौरान आग लगाते ही पटाखा फट गया। शोर सुनकर परिवार के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई साहिल को जिला नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं शहर के आजाद नगर में 35 वर्षीय रोहित सोमवार रात पटाखे जला रहा था। इस दौरान पटाखे से निकले छर्रे रोहित की टांग, चेहरे व हाथ पर लगे, इससे वह झुलस गया। शहर में कैंप निवासी 22 वर्षीय मोहित व थापर कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय जतिन भी पटाखे जलाते समय झुलसे। रोहित, मोहित व जतिन अस्पताल को लाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें