फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 डॉक्टरों की टीम करेगी कोरोना टीकाकरण की निगरानी

विज्ञापन
झुंडपुरा पर पीपीई किट पहनकर सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
30 डॉक्टरों की टीम करेगी कोरोना टीकाकरण की निगरानी
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में एक निगरानी टीम बनाई जा रही है। इसमें 30 डॉक्टर शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही ही जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में औसतन दो या तीन टीकाकरण बूथ बनाए जाएंगे। इस लिहाज से एक अस्पताल में एक डॉक्टर काम करेगा, जो टीकाकरण के दौरान लोगों पर नजर रखेगा, ताकि आपातकालीन स्थिति में बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। पहले चरण में 21,562 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन दी जाएगी। जिले के 72 केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा। हर केंद्र में 6 लोगों की टीम के साथ एक विशेष डॉक्टर भी होगा। सुपर स्पेशयलिटी शिशु अस्पताल, जिला अस्पताल और जिम्स जैसे सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन सेंटर होंगे। शारदा, फोर्टिस, फेलिक्स, कैलाश, यथार्थ और जेपी जैसे निजी अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर भी दो या इससे अधिक टीकाकरण केंद्र हो सकते हैं। वहीं, कई स्वास्थ्य केंद्र ऐसे होंगे, जहां एक वैक्सीनेशन सेंटर होगा। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर ही टीकाकरण की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। लोगों की संख्या बढ़ने या दूसरे और तीसरे चरण में निजी डॉक्टरों की मदद ली जा सकती है। कोरोना टीकाकरण प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी के अनुसार, पहले चरण की वैक्सीनेशन की तैयारियां चल रही हैं। निजी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

46 नए मरीज मिले, 53 ने दी संक्रमण को मात
जिले में कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। दिसंबर में संक्रमण से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, जिले में सक्रिय केसों की संख्या घटने लगी है। वर्तमान में 572 सक्रिय केस हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को जिले में कोरोना के 46 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 53 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। जिले में अब तक 23946 लोग महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 24606 पहुंच गया है। वहीं, 88 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे के मुताबिक, जिले में सक्रिय केसों की संख्या रोकने के लिए विभाग प्रयासरत है। सक्रिय केसों की संख्या के मामले में प्रदेश में जिले का सातवां स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें