फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परख रही टीम

Sun, 15 Nov 2026 06:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए स्टेट रिव्यू मिशन की टीम ने शनिवार से जेवर ब्लॉक में निरीक्षण शुरू किया है। टीम का निरीक्षण अभियान रविवार को अवकाश के दिन भी जारी रहा। इस दौरान टीम ने ब्लॉक के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया। यहां उपलब्ध सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और सरकारी योजनाओं से जुड़े अभिलेखों की जांच की। जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्फे जेया ने बताया कि टीम ने शनिवार को ब्लॉक में 13 स्थानों का निरीक्षण किया था। इसी क्रम में रविवार को भी निरीक्षण जारी रहा। उन्होंने बताया कि टीम स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता और ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें