फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोपाष्टमी पर निकलेगी शोभायात्रा

Sun, 15 Nov 2026 06:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। श्री द्रोण गोशाला समिति की ओर से मंगलवार को दसवां गोपाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं को श्रीनाथजी के दर्शन कराए जाएंगे। समिति के कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे हवन से होगी। इसके बाद गोशाला परिसर में गोमाता का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। सुबह नौ बजे प्रभात फेरी और शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें