संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सीएम कार्यालय से एक टीम वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। टीम ने अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य के साथ अस्पताल में फ-सफाई, कर्मचारियों की स्थिति, बिजली, शौचालय, चिकित्सकों की स्थिति, मरीजों के बीच जाकर ओपीडी की रिपोर्ट ली। सीएमओ ने अस्पताल में मरम्मत, पार्किंग का काम पूरा होने के लिए इस महीने के आखिरी सप्ताह तक का काम टीम से मांगा है। इस दौरान अधिकारियों व स्टाफ की धड़कन तेज रही।
अस्पताल में मरम्मत का काम 17 सितंबर को पूरा होना था। इसके उद्घाटन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आना था। लेकिन काम पूरा न होने के कारण सीएम नहीं पहुंचे। अब 22 दिन के बाद सीएम कार्यालय से टीम अस्पताल में जांच के लिए पहुंची। टीम अस्पताल में लगभग दो घंटे तक अस्पताल में रही। दोपहर लगभग एक बजे टीम ओपीडी कक्ष में पहुंची और मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए जांच की। प्रथम तल पर टीम ने पुरुष शौचालय में जाकर सीटों व पानी की व्यवस्था की जांच की और कमी पाने पर सीएमओ को ठीक करवाने के आदेश दिए। फिर टीम ने आधिकारिक लिफ्ट में चतुर्थ तल पर जाकर लिफ्ट की स्थिति का भी जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर टीम ने प्रत्येक व्यवस्था की जांच की। सीएमओ ऑफिस में बैठकर टीम ने मरीजों, चिकित्सकों व कर्मचारियों की स्थिति जानी। मरम्मत के काम में हो रही देरी पर सीएमओ व डिप्टी एमएस से सवाल-जवाब किए और जल्द ही इसे पूरा करवाने के आदेश दिए।
अस्पताल में मरम्मत के काम की स्थिति का जायजा लेने के लिए सीएम कार्यालय से वीरवार को टीम पहुंची। टीम ने प्रत्येक व्यवस्था की जायजा लिया। मरम्मत का काम इस महीने के आखिरी सप्ताह तक पूरा कर हो जाएगा।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।