फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पराली जलाने से रोकने पहुंची टीम पर हताना में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। गांव हताना में पराली जलाने से रोकने पर ग्रामीणों ने लेखपाल तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर हमला बोल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़कर चालान कर दिया। लेखपाल योगेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेश कुमार अपनी टीम के साथ शुक्रवार को गांव हताना में पराली जलाने से जागरूक करने के लिए पहुंचे थे। गांव में देखा कि कुछ किसान पराली जला रहे हैं। टीम के मना करने पर किसान नही मानें और अभद्रता करने लगे। शोरगुल होने पर भीड़ लग गई। किसान टीम से झगड़ा करने पर आमदा हो गए। टीम ने इसकी सूचना तहसीलदार सचिन पंवार को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसान राजेंद्र, मोहनश्याम, तोपराज को पकड़ लिया। वही, गांव कोटवन में जिले सिंह, उमराला गिर्राज को पकड़ लिया। उधर, गांव बठैनकलां में तहसीलदार सचिन पंवार ने गांव में जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें पंवार ने कहा कि पराली मिट्टी के लिए वरदान है। इसे मिट्टी में मिलाने से मृदा उपजाऊ बनती है और भुरभुरी हो जाती है। उन्होंने किसानों को पराली जलाने के नुकसान भी बताए। पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें