फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज का पथ प्रदर्शक होता है शिक्षक : गौरव

Sun, 14 Sep 2025 01:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
5 लोक हितकारी परिषद की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अति
विज्ञापन
पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों और वर्तमान में सेवाएं दे रहे शिक्षकों काे सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित समारोह में डोईवाला ब्लाॅक प्रमुख गौरव सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेंद्र सिंह ताज ने शिक्षक वीरेंद्र कृषाली, रतन सिंह पंवार, धर्म सिंह, जीतेंद्र कुमार, नरेंद्र शर्मा, अनीता पाल, राजेश डोभाल, शैलेंद्र रतूडी, बीडी ममगाईं, देवेंद्र सिंह आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन




ब्लाॅक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का सच्चा पथ प्रदर्शक होता है। आने वाली पीढि़यों का पथ प्रदर्शक होता है। ताजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों में ज्ञान के अलावा नैतिकता और आत्मविश्वास का संचार भी करते है।विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि शिक्षकों का योगदान अनमोल है। इस मौके पर प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, अब्दुल रज्जाक, ईश्वरचंद पाल, अश्वनी गुप्ता, उमेद बोरा, रूपचंद , तेजपाल मोंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें