फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परी चौक से दादरी होकर हापुड़ बस सेवा के लिए होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
विज्ञापन

परी चौक से दादरी के रास्ते हापुड़ के लिए सीधी बस सेवा के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के द्वारा सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में सवारियां की संख्या और जरूरत को देखते हुए रूट तैयार कर बसों को संचालन होगा। इस रूट पर बसें चलाने के लिए लंबे समय से मांग की जाती रही है। ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दादरी से एनटीपीसी वाया धौलाना होते हुए हापुड़ के लिए रोडवेज की बस का संचालन करने की मांग की गई थी। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डा. आनंद आर्य ने ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम, नोएडा आरएम समेत उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों से मांग की थी। एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो समीना अंजुम ने बताया कि परी चौक से दादरी वाया धौलाना से हापुड़ के बीच रोडवेज की बसों का संचालन करने के लिए रूट का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद ही बसों का संचालन हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें