फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक ही परिवार के पांच लोग चोटिल

Wed, 21 Jan 2026 10:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वाहन डिवाइडर के पास लगे बैरियर से टकरा गया। टक्कर के बाद कार पलट गई और सड़क किनारे जा गिरी।
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत  नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसव पर गांव दलपुरा के सामने बुधवार सुबह परी चौक से नोएडा की ओर जाने वाले एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के बच्चों समेत पांच लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। हालांकि घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वाहन डिवाइडर के पास लगे बैरियर से टकरा गया। टक्कर के बाद कार पलट गई और सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर है। 

पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर किनारे कराया। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। हालांकि घटना के दौरान एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए वाहनों की रफ्तार धीमी रही। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण हल्के कोहरे के वाहन का अनियंत्रित होना प्रतीत हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें