फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पटाखे की चिंगारी से बालकनी में रखे कूड़े में लगी आग

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ​स्थित सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी के एक फ्लैट की बालकनी में लगी आग ।  स्रोत 
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में देर रात पटाखे की चिंगारी से एक फ्लैट की बालकनी में रखे कूड़े के ढेर में आग लग गई। घटना टावर-16 की दूसरी मंजिल पर हुई। गनीमत रही कि सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टावर-16 की दूसरी मंजिल पर शीतल कुमार परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया कि देर रात सोसाइटी में कुछ बच्चे पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान एक पटाखे की चिंगारी उनके फ्लैट की बालकनी में रखे कूड़े में जा गिरी और आग लग गई। मीडिया सेल का कहना है कि दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें