फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, छत पर फंसे व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

- तीन दमकल गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली के शाहबेरी में शुक्रवार दोपहर मकान के भूतल में आग लग गई। इससे फंसा व्यक्ति छत भाग गया। उसे सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर आधे घंटे में काबू पाया। आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, यहां दिल्ली निवासी हाजी युनुस के गोदाम के बगल में दो मंजिला मकान है। इसमें पीवीसी पाइप व फर्नीचर का सामान रखा है। यहां लोग रहते भी हैं। शुक्रवार दोपहर यहां करीब 12 बजे भूतल पर फर्नीचर में आग लग गई। इस दौरान पहले तल पर एक व्यक्ति फंस गया। उधर इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। 12:23 बजे गौड़ सिटी अस्थायी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां रवाना हुईं। तीन वाहनों को लगाया गया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आसपास की इमारतों को खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान छत पर फंसे व्यक्ति को सीढ़ी की सहायता से नीचे उतारा गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे का कहना है कि मकान में फंसे एक व्यक्ति को दमकल की टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें