फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-93 बी में बनेगा लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-93 बी में बनेगा लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर
विज्ञापन

-नोएडा प्राधिकरण ने जारी किया टेंडर, 29 लाख रुपये लागत से होगा निर्माण

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सार्वजनिक जगहों से लावारिस कुत्ते हटाए जाएंगे। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-93बी में शेल्टर बनाने की तैयारी कर रहा है। शेल्टर के निर्माण में 29 लाख रुपये की लागत अनुमानित है। एजेंसी चयन के लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर आवेदन मांगे हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर अगले महीने से इस शेल्टर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शेल्टर में करीब 150 कुत्ते रह सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि अगर जुलाई से शेल्टर बनाने का काम शुरू हो जाता है तो तीन-चार महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। अभी तक प्राधिकरण की तरफ से सेक्टर-34 और 135 में शेल्टर बनवाए गए हैं। सेक्टर-34 में 150 और 135 में करीब 350 कुत्तों को रखने की व्यवस्था है। इनके अलावा सेक्टर-94 में निजी एजेंसी शेल्टर संचालित कर रही है जहां पर करीब 1600 कुत्तों को रखने की व्यवस्था है। अधिकारियों ने बताया कि आगे सेक्टर-50 में भी कुत्तों का शेल्टर बनाया जाना प्रस्तावित है। यहां पर भी करीब 150 कुत्ते रह सकेंगे। एफएनजी किनारे सेक्टर-123 मेंबड़ा शेल्टर बनाया प्रस्तावित है, जिसकी क्षमता 1 हजार कुत्तों को रखने की होगी। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि सेक्टर-93 बी में शेल्टर बनवाने का काम वर्क सर्कल-9 की निगरानी में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें