फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईजीएल कर्मी बनकर सेवानिवृत्त कर्नल से 30 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएल कर्मी बनकर सेवानिवृत्त कर्नल से 30 लाख की ठगी
विज्ञापन

जालसाजों ने कनेक्शन कटने की बात कहकर वारदात को दिया अंजाम

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने आईजीएल कर्मी बनकर सेवानिवृत्त कर्नल का मोबाइल हैक कर खाते से 30 लाख रुपये निकाल लिए। जालसाजों ने कनेक्शन कटने की बात कहकर एपीके फाइल भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-28 में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पास सात नवंबर को राहुल नामक शख्स का फोन आया और खुद को आईजीएल कर्मी बताया। उसने कहा कि आपका आईजीएल बिल बकाया है और कुछ देर में ही कनेक्शन कट जाएगा। दो घंटे में बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन कटने की चेतावनी दी। कर्नल ने बिल जमा होने का दावा किया। तब तक जालसाज ने उन्हें एपीके फाइल भेजकर कहा कि इसमें बकाया बिल है। इस पर पीड़ित ने एपीके फाइल खोला तब मोबाइल हैक हो गया। अगले दिन जब पीड़ित के पास रकम कटने की जानकारी आई तब उन्होंने बैलेंस चेक किया। इसमें पता चला कि ठगों ने मोबाइल हैक कर तीन क्रेडिट कार्ड्स व बैंक खाते की जानकारी हासिल की और ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित ने तत्काल बैंक शाखा, एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर खातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें