फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घोड़ों संग तालमेल दिखा राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा हॉर्स राइडिंग क्लब में इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप के दूसरे दिन ड्रेसेज और शो जंपिंग में दिखा दमखम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। घोड़ों की रफ्तार, घुड़सवारों का संतुलन और दोनों के बीच शानदार तालमेल। सेक्टर-128 स्थित नोएडा हॉर्स राइडिंग क्लब (एनएचआरसी) में चल रही तीन दिवसीय इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को ऐसा ही रोमांच देखने को मिला। ड्रेसेज, शो जंपिंग, हैक्स और लेमन एंड स्पून जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने कौशल दिखाया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तर प्रदेश की घुड़सवारी टीम में किया जाएगा।
इक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित इस आयोजन में इंटर-स्टेट ओपन इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप, उत्तर प्रदेश स्टेट इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप और नोएडा हॉर्स शो शामिल हैं। आयोजन में डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार और पूर्व लोकसभा सांसद श्याम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

- ड्रेसेज में अपोलो के साथ अजय अव्वल
ड्रेसेज प्रतियोगिता में एनएचआरसी के अजय कुमार उपाध्याय ने अपने घोड़े अपोलो के साथ पहला स्थान हासिल किया। जीजी इक्वेस्ट्रियन स्पोर्ट्स एकेडमी के देव दूसरे और एनएचआरसी के मयंक कुमार तीसरे स्थान पर रहे। शो जंपिंग की 1.10 मीटर स्पर्धा में आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज कैंट के गुरविंदर ने घोड़े गुरबाज के साथ बाजी मारी। अंकित कुमार दूसरे और देव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

- लेमन एंड स्पून में बच्चों ने दिखाया हुनर
चिल्ड्रन-1 वर्ग में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के समीर तंवर प्रथम, रिषिका द्वितीय और मनन तृतीय रहे। चिल्ड्रन-2 वर्ग में रोजवुड की इनाया ने पहला, एनएचआरसी के अविराज ने दूसरा और सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के आरुष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें