नोएडा (संवाद)। सेक्टर-74 की केपटाउन सोसाइटी में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई। शाम तीन बजे शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी शामिल हुए। 21 बैंडों के साथ निकली यात्रा मंदिर से लेक गार्डन होते हुए दोबारा मंदिर परिसर में पहुंची। इस दौरान भगवान शिव, मां पार्वती और गणेश जी को रथ पर सवार किया गया।