1.05 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया होने पर एनपीसीएल ने शुक्रवार सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। साोसायटी में बिजली कटने का सिलसिला नवंबर 2025 से चल रहा है। हैरानी की बात है कि हर बार कार्रवाई के बाद भी बकाया राशि का भुगतान स्थायी रूप से नहीं हो पा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में एक बार फिर बिजली संकट खड़ा हो गया है। 1.05 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया होने पर एनपीसीएल ने शुक्रवार सुबह 11:15 बजे सोसायटी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। पिछले एक साल में यह सातवीं बार है, जब बकाया भुगतान नहीं होने पर एनपीसीएल को कनेक्शन काटने की कार्रवाई करनी पड़ी है। बिजली कटने से सोसायटी में रहने वाले करीब पांच हजार परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि सोसायटी प्रबंधन को बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे। डिस्कनेक्शन नोटिस देने के बाद भी प्रबंधन ने निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं किया। इसके बाद शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। सोसायटी में सिंगल प्वाइंट बिजली कनेक्शन है, ऐसे में बकाया भुगतान की जिम्मेदारी प्रबंधन की है।
हर बार कटती है बिजली, फिर बढ़ जाता है बकाया
महागुन मायवुड्स सोसायटी में बिजली कटने का सिलसिला नवंबर 2025 से चल रहा है। हैरानी की बात है कि हर बार कार्रवाई के बाद भी बकाया राशि का भुगतान स्थायी रूप से नहीं हो पा रहा है। एनपीसीएल के आंकड़ों के मुताबिक, 14 नवंबर 2025 को 85.41 लाख, 15 दिसंबर को 68.04 लाख, 16 मार्च 2026 को 71.40 लाख और 14 अप्रैल को 46.72 लाख रुपये बकाया होने पर बिजली काटी गई थी। इसके बाद 17 सितंबर को 51.50 लाख और 16 अक्टूबर को 58.59 लाख रुपये बकाया होने पर आपूर्ति बंद की गई। अब 13 नवंबर को बकाया बढ़कर 1.05 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है।
विज्ञापन
बार-बार नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं
एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि सोसायटी प्रबंधन को कई बार नोटिस देकर बकाया भुगतान का पर्याप्त समय दिया गया। इसके बावजूद निर्धारित समय में राशि जमा नहीं की गई। पहले भी कई बार भुगतान में लापरवाही सामने आई है। ऐसे में नियमानुसार बिजली आपूर्ति बंद करने की कार्रवाई की गई है।