फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में सो रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
लोनी। मृतक सुभाष का फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन
लोनी। इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित घर में सो रहे सुभाष (45) की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात पड़ोसी महिला जब घर पहुंची तो घटना का पता चला। सुभाष के परिवार के लोग देहरादून गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस की टीम खुलासे का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


इंद्रापुरी डी ब्लाक में सुभाष उर्फ भूरा परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने अपने मकान के कुछ कमरे किराये पर उठा रखे थे। परिवार में पत्नी आभा, बेटा राम, वीर और तीन बेटियां शिप्रा, सिमरन, रेनी हैं। दोनों बेटे अपनी बुआ के पास देहरादून में रहते हैं। करीब सात महीने से आभा बीमार रहने लगीं। वह भी अपनी ननद के यहां देहरादून में रहकर इलाज करवा रही हैं। पड़ोसियों ने बताया कि छोटा बेटा वीर (करीब 15 वर्ष) कुछ दिनों पूर्व अपने पिता के पास आकर रहने लगा था। करीब तीन-चार दिन पहले ही वह अपनी मां के पास देहरादून लौट गया था। लोगों ने बताया कि सुभाष कभी खुद भी बाहर से लाकर खाना खा लेते थे तो कभी पड़ोसी उन्हें खाना खिला देते थे। शुक्रवार रात किरायेदार फरीदा सुभाष को आवाज लगाकर गेट बंद करने के लिए कहने लगी। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर वह दूसरे रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुई और खुले बरामदे में चारपाई पर लेटे सुभाष को जगाने पहुंची। करीब तक जाने पर भी कोई आवाज न आने पर फरीदा ने टार्च जलाकर खाट पर लेटे हुए सुभाष को हाथ लगाकर जगाने का प्रयास किया, तभी उन्होंने देखा कि सुभाष के गर्दन से खून निकल रहा है। खून देखकर फरीदा चिल्लाने लगी। चिल्लाते हुए उन्होंने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सुभाष की गर्दन कटी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को भी सूचना दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने सैंपल लिए। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से बात की।

किसी ने चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी, आते जाते भी नहीं देखा

पुलिस पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि सुभाष शराब पीने का आदी थे। अक्सर वह मोहल्ले में घूमते रहते थे। लोगों ने शुक्रवार को सुभाष को आता जाता नहीं देखा। लोगों का कहना है कि किसी अन्य व्यक्ति को भी उन्होंने पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल होते नहीं देखा। इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन किसी को कोई भनक तक नहीं लगी। हालांकि घर के पीछे का दरवाजा खुला था। संभावना है कि सामने वाली गेट से हमलावर आए, हत्या कर पीछे के गेट से फरार हो गए।
विज्ञापन


दामाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सुभाष के दामाद अंकित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की टीम हत्यारों की पहचान के प्रयास कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्ध पुलिस की रडार पर हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें