फोटो-
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में आयोजित एससीएल-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में उम्र को पीछे छोड़ खेल का जुनून देखने को मिल रहा है। 27 से 29 नवंबर तक चल रही प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों के साथ 45 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी और महिलाएं भी चौके-छक्के लगा रही हैं। टूर्नामेंट में 18 टीमें तीन श्रेणियों चैलेंजर, एलीट और दिवाज में हिस्सा ले रही हैं। तीनों श्रेणियों में कुल 38 मुकाबले खेले जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल के साथ सोसाइटी के निवासियों में आपसी मेलजोल बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। रविवार को तीनों श्रेणियों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ब्यूरो