फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार्य में लापरवाही पर वन विभाग को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की जिला स्तरीय नियोजन एवं विकास समिति की बैठक बुधवार को परिषद के सभागार में हुई। इसमें परियोजनाओं से जुड़े वन विभाग की आपत्तियों के निस्तारण में हो रही देरी पर सीईओ सूरज पटेल ने नाराजगी जताई। कोकिलावन परियोजना की टेंडर प्रक्रिया में लापरवाही से देरी होने पर वन विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीईओ सूरज पटेल ने कहा कि मथुरा, अयोध्या और काशी मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में हैं, इसलिए सभी विभागों को गंभीरता के साथ कार्य करना चाहिए। वन विभाग से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण और पेड़, झाड़ी आदि के मानकों को लेकर गाइडलाइन जारी करने के निर्देश दिए। सुनरख क्षेत्र में पौधरोपण न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सिंचाई, जल निगम, लोकनिर्माण विभाग सहित कई अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान एमवीडीए उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, एसीईओ मदन चंद्र दुबे, पीडब्ल्यूडी के एसई सीपी सिंह, विद्युत विभाग के एसई आरपी सिंह, नगर निगम के एक्सईएन अमरेंद्र गौतम, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अजय कुमार आदि मौजूद रहे।



-निकाय अध्यक्षों ने दिए सुझाव

बैठक में स्थानीय निकाय अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास प्रस्ताव रखे। गोवर्धन नगर पंचायत प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने क्षेत्रीय आवश्यकताएं रखीं। छाता से कान्हा सिंह ने कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिए। इस दौरान योगेश, पदम चंद्र फौजी, संजय दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें