फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा के टेकजोन सेक्टर में बनेगा 12 एमएलडी का नया एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के टेकजोन सेक्टर में बनेगा 12 एमएलडी का नया एसटीपी
विज्ञापन

- आईटी कंपनियों को राहत देने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राधिकरण खर्च करेगा 37 करोड़

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सीवर निस्तारण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 12 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी बनाएगा। इसे टेकजोन सेक्टर में बनाया जाना है जिससे यहां आने वाली बड़ी आईटी कंपनियों को राहत मिल सके। वहीं, यहां तेजी से शुरू हो रहे प्रोजेक्टों की वजह से आने वाले दिनों में सीवर की दिक्कत का भी समाधान मिल सकेगा।
अधिकारियों के मुताबिक इस एसटीपी को बनाने और संचालित करने की जिम्मेदारी एक ही कंपनी की रहेगी। करीब 37 करोड़ रुपये इसके निर्माण पर खर्च होने हैं। कंपनी के चयन के बाद 18 महीने में यह एसटीपी बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद अगले तीन महीने तक इसे ट्रायल रन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। ट्रायल अगर सफल रहा तो कंपनी को संचालन का आदेश जारी कर दिया जाएगा। 10 साल के लिए एसटीपी का संचालन कंपनी को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के चयन की प्रक्रिया बुधवार से प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार से इसके लिए कंपनियां आवेदन कर पाएंगीं। 17 दिसंबर तक आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकेगी। इसके बाद 19 दिसंबर को तकनीकी बिड खोली जाएगी। तकनीकी बिड के आकलन के बाद वित्तीय बिड और प्रजेंटेशन के लिए प्राधिकरण कंपनी को सूचना भेजेगा। प्राधिकरण की योजना है कि जनवरी में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा जिससे जल्दी ही निर्माण शुरू हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें