फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Car: ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 17 Mar 2025 10:06 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

बिसरख कोतवाली पुलिस के अनुसार हादसा गौर सिटी चौक के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक पर सोमवार शाम साढ़े सात बजे एक चलती टाटा हैरियर कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी में आग लगते ही चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। 

विज्ञापन

बिसरख कोतवाली पुलिस के अनुसार हादसा गौर सिटी चौक के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 
 
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में आग लगते ही चालक ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी रोक दी और बाहर कूद गया। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग लगने की असल वजह क्या थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें