फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 35 करोड़ में हाजीपुर अंडरपास से सेक्टर-93 तक बनेगी मॉडल रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
35 करोड़ में हाजीपुर अंडरपास से सेक्टर-93 तक बनेगी मॉडल रोड
विज्ञापन

-नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे के किनारे की 45 मीटर सड़क बनाने की परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

नोएडा। सेक्टर-98 हाजीपुर अंडरपास चौराहे से सेक्टर-93ए एल्डिको सोसाइटी तक की सड़क नोएडा प्राधिकरण मॉडल रोड बनाने जा रहा है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा अंडरपास किनारे की 45 मीटर चौड़ी सड़क की लंबाई करीब 3 किलोमीटर अनुमानित है। मॉडल रोड परियोजना के निर्माण की लागत करीब 35 करोड़ रुपये अनुमानित है। परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने दे दी है। अब आगे टेंडर प्रक्रिया की तैयारी शुरू होगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया, मॉडल रोड के हिस्से में लैंड स्केपिंग, आकर्षक लाइटें, बैठने के लिए बेहतर बेंच समेत अन्य काम कराए जाएंगे। यह लोगों के परिवार सहित घूमने के लिए भी बेहतर स्थान होगा। यह सड़क नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के बराबर में है। अधिकारियों ने बताया कि फुटपाथ पर छाया के लिए पेड़ होंगे और बैठने के लिए बेंच लगवाई जाएंगी। इसके साथ ही खाली और कच्ची जगह में घास भी लगेगी। पैदल चलने वाले सुरक्षित सड़क पार कर सकेंगे, इसके लिए क्रासिंग बनवाई जाएंगी। दिव्यांगों के लिए फुटपाथ पर चढ़ने के लिए विशेष रैंप बनवाए जाएंगे। शाम को यहां पर रोशनी के लिए होने वाली लाइटिंग से सजावट भी होगी। बिजली के डेकोरेटिव व कम ऊंचाई वाले पोल लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि परियोजना में टेंडर प्रक्रिया की तैयारी शुरू करने के निर्देश वर्क सर्कल-8 को दिए गए हैं। लक्ष्य यह रखा गया है कि इसी महीने टेंडर जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें