फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में नाबालिग चाचा ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ते में नाबालिग चाचा ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

जारचा। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने बुधवार शाम नाबालिग बच्ची को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी नाबालिग है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले बच्ची के पिता हलवाई हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे उनकी सात वर्ष की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला किशोर बच्ची को बहला- फुसलाकर अपने साथ जंगल में सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। इसके बाद बच्ची जब घर पहुंची तो मां को उसके साथ कोई घटना होने का शक हुआ। पूछने पर बच्ची ने पूरा घटनाक्रम मां को बता दिया। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने जारचा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा दिया गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग होने की वजह से आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें