नोएडा सेक्टर 63 थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि, मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार शहर के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र स्थित क्लो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में केबल वायर की असेंबलिंग का कार्य होता है। रोजाना की तरह शनिवार को भी काम जारी रहा। लेकिन इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। धीरे-धीरे आग चारों तरफ फैलने लगी। वहीं कंपनी की ओर से अग्निशमन पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला और करीब 5 फायर सर्विस यूनिट ने आग पर काबू पा लिया। करीब 3 घंटे के अंतराल में आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे के अनुसार इस बीच लाखों का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।
आग लगने की जांच जारी
अग्निशमन विभाग के अनुसार कंपनी में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः सॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है, लेकिन फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, जांच जारी है।
थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत क्लो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वितीय तल पर आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 फायर सर्विस यूनिट की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। उपरोक्त कम्पनी में । कोई जनहानि नही हुयी है।
-प्रदीप चौबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर