फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शॉर्ट-सर्किट से फ्लैट में लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- सेक्टर बीटा-1 के जनता फ्लैट का मामला, बंद था फ्लैट
- सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने बुझाई आग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-20 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर बीटा-1 स्थित जनता फ्लैट में शनिवार की दोपहर में एक बंद फ्लैट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दूसरे तल पर बने फ्लैट को अपनी चपेट में लिया। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सेक्टर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
निवासियों के अनुसार आग लगने के दौरान मकान मालिक घर से बाहर थे और फ्लैट बंद था। दोपहर करीब 2 बजे फ्लैट से अचानक धुआं उठता देख तत्काल फायर विभाग को सूचना दी गई। बंद फ्लैट में आग का धुआं देखते ही परिसर में अफरा-तफरी फैल गई थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को तत्काल खाली करवाकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। फायर विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया। नॉलेज पार्क के फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) विनोद पाण्डेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। समय से सूचना मिलने और फायर कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी के अंदर नहीं पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी
निवासी स्वाति सिंह ने बताया कि जिस फ्लैट में आग लगी उसमें बीना सिंह और राकेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। घटना के वक्त बीना सिंह अपने बच्चे को लेने के लिए स्कूल गई थीं। सोसाइटी में पंप हाउस तो बना है, लेकिन वहां बोरिंग सिस्टम नहीं है। इस कारण भी आग बुझाने में दिक्कत हुई। निवासियों ने पहले पड़ोस की एक नर्सरी व सोसाइटी के पाइप लेने से पानी लेकर आग बुझाना चाहा, लेकिन प्रेशर कम होने से पानी वहां तक नहीं पहुंच पाया। सोसाइटी में फायर ब्रिगेड की गाड़ी अंदर नहीं आ सकी। बाहर से गाड़ी लगाकर पाइप लाकर आग बुझानी पड़ी। आग के कारण पीड़ित परिवार के घर में लगा फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर राख है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें