फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केबल बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित दो मंजिला फैक्टरी की दूसरी तल पर स्थित टीन शेड में लगी
विज्ञापन

-15 गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने पौने दो घंटे में आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में रविवार सुबह एक केबल बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर स्थित टीन शेड में लगी थी। आग लगते ही वहां मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए। मौके पर पहुंची दमकल की 15 गाड़ियों ने पौने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10.39 बजे नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित केबल बनाने की फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही हाइड्रोलिक मशीन के अलावा दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पाया कि जिस फैक्टरी में आग लगी थी वह दो मंजिला फैक्टरी 350 वर्ग मीटर में बनी थी। इमारत में बेसमेंट, भूतल, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल पर टिन शेड था। आग दूसरी मंजिल के टीन शेड में लगी थी। फैक्टरी में कैमिकल और प्लास्टिक होने की वजह से आग तेजी से फैली और पहली मंजिल को भी अपने चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने करीब पौने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने आग को पहली मंजिल पर ही रोक दिया और उसे भूतल और बेसमेंट में फैलने से रोक दिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें