फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के नाम पर ठगी का शिकार युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती के नाम पर ठगे जाने पर युवक ने दी जान
विज्ञापन

रबूपुरा। सेना में भर्ती के नाम पर 9.40 लाख रुपये ठगे जाने से परेशान युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक के परिजनों ने ककौड़ निवासी फौजी व उसके परिजन पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों के मुताबिक नौकरी नहीं मिलने और पैसे नहीं लौटाए जाने से युवक बेहद परेशान था। स्थानीय पुलिस ने बताया कि ककोड़ (बुलंदशहर) पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिर्जापुर गांव निवासी देवन भाटी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसके भाई अमित भाटी हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। वह नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात ककोड़ थाना क्षेत्र निवासी फौजी और उसके परिजनों से हुई। आरोप है कि फौजी व उसके परिजन ने सेना में नौकरी लगवाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। अमित भाटी व उसके परिजन ने ट्रैक्टर बेचकर 2 लाख रुपये और 7.40 लाख रुपये कर्ज लेकर उन्हें दे दिए। इसके बाद उसे नियुक्ति पत्र आदि मिल गया। बाद में पता चला कि उसे दिया गया नियुक्ति पत्र फर्जी है। तभी से वह रुपये लौटाने की मांग कर रहा है। आरोप है कि फौजी और उसके परिजनों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। परिजन का आरोप है कि नौकरी नहीं लगने और रुपये वापस नहीं करने से अमित आहत था। परेशान होकर उसने 19 दिसंबर को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और 20 दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रबूपुरा थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि पूरा मामला बुलंदशहर जनपद की कोतवाली ककोड़ का है। ककोड़ कोतवाली में सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं ककोड़ कोतवाली निरीक्षक रमाकांत यादव ने बताया कि युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले फौजी और उसके दो भाइयों व मां बीना के साथ मिलकर सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें